Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

जगन्नाथ यात्रा की आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा, पटाखों से भरे ई-रिक्शा में लगी आग; 3 झुलसे

top-news

नोएडा। दादरी जीटी रोड पर जगन्नाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यात्रा के दौरान आतिशबाजी हो रही थी, इसी दौरान पटाखों से भरे ई-रिक्शा में एक जलता हुआ पटाखा आकर गिर गया। इससे आग लग गई और तीन लोग झुलस गए।
जानें पूरा मामला
थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत कस्बा दादरी में जगन्नाथ शोभा यात्रा परंपरागत रूप से निकल रही थी। यात्रा के दौरान आतिशबाजी हो रही थी। इसी आतिशबाजी में एक पटाखा आगे चल रहे ई-रिक्शा, जिसमें और आतिशबाजी का सामान रखा हुआ था, उसी पर गिर गया, जिससे अन्य आतिशबाजी के समान में आग लग गई। इस घटना में दो व्यक्ति सलमान पुत्र पप्पू निवासी दादरी (आतिश बाजी करने वाला) व पप्पू पुत्र शीशपाल निवासी नरौली थाना जारचा (आतिश बाजी रखे ई रिक्शे का चालक) दोनो घायल हो गए है, जिनको इलाज हेतु हॉस्पिटल भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।