Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

मनीष कुमार वर्मा होंगे गौतमबुद्धनगर के नए जिलाधिकारी, सुहास एलवाई को खेलकूद विभाग की जिम्मेदारी

top-news

नोएडा। जौनपुर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को गौतमबुद्धनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई को पदोन्नति मिलने के बाद खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग का सचिव युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का महानिदेशक बनाया गया है। कोरोना काल के दौरान करीब तीन साल पहले सुहास एलवाई को गौतमबुद्धनगर का जिलाधिकारी बनाया गया था।
बैडमिंटन में जीते थे पदक
जिलाधिकारी रहने के दौरान सुहास एलवाई ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन है। टोक्यो पैरालंपिक के पुरुष एकल बैडमिंटन में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। जिलाधिकारी को केंद्र और राज्य सरकार ने कई पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
नोएडा प्राधिकरण में भी निभाई थी अहम जिम्मेदारी
पिछले दिनों उन्होंने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता है। उनकी स्पेन से वतन वापसी होने वाली है। वहीं, आइएएस मनीष कुमार वर्मा की गौतमबुद्धनगर में दूसरी तैनाती है। वह पहली बार नोएडा प्राधिकरण में बतौर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी तैनात किए गए थे।