Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

top-news

गाजियाबाद। गाजियाबाद के धौलाना में सोमवार की रात थाना क्षेत्र के ऊपरी गंग नहर की पटरी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद एक शातिर चोर को घायलावस्था में गिरफ्तार किया। आरोपित बदमाश के ऊपर हापुड़,गाजियाबाद आदि समेत आसपास के जिल में कई अभियोग पंजीकृत है। जिसकी जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि सोमवार की देर रात को देहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी ।
इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवको को रुकने का इशारा किया गया ,लेकिन वह नहीं रुके । पीछा किए जाने पर बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए ऊपरी गंग नहर की पटरी से ग्राम निधावली की तरफ भागने का प्रयास किया। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होने के बाद पुलिस ने ऊपरी गंग नहर की पटरी पर बदमाशो को दोनों तरफ से घेर लिया। बदमाशो ने अपने बचाव के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान देहरा के सुबोध के रूप में हुई है । जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा । जिसकी पहचान के प्रयास चल रहे है । घायल बदमाश को उपचार के लिए भर्ती कराया है। आरोपित बदमाश के ऊपर विभिन्न थानो में चोरी के मुकदमे दर्ज है जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक , एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई बाइक का इस्तेमाल कई आपराधिक वारदातों मे किया गया है ।