Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

ATM पर मदद के बहाने कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार, पीओएस मशीन के जरिए करते थे खाता खाली

top-news

गाजियाबाद। वेव सिटी पुलिस ने एटीएम बूथ में खड़े होकर मदद के बहाने लोगों के कार्ड बदलकर खाते से पैसा निकालने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 72 एटीएम कार्ड, 11 सौ रुपये व पीओएस मशीन बरामद की है।
पकड़े गए आरोपित पूर्व में 100 से अधिक लोगों के कार्ड बदलकर उनके खातों से करीब 20 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। आरोपितों के पास से जो पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन बरामद हुई है, उसमें कार्ड लगाकर बिना पासवर्ड के साढ़े चार हजार रुपये तक निकाले जा सकते हैं।
एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपित लोनी डाबर तालाब के रहने वाले अजहर उर्फ अज्जू व शादाब हैं। अजहर लोनी में अजहर मेडिकल स्टोर चलाता है और वह बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा है जबकि शादाब स्नातक की पढ़ाई कर चुका है। अजहर पर पूर्व में चोरी व लूट के प्रयास कि तीन मुकदमे दर्ज हैं और वह एक माह पहले ही जेल से छूटा था, जबकि शादाब के खिलाफ भी दो मामले दर्ज हैं। उनका कहना है कि पीओएस मशीन पेटीएम से लिंक है। इस मशीन से उन्होंने कितने की ठगी की है, इस बारे में पुलिस पेटीएम से जानकारी लेगी।
एसीपी ने इस मशीन के साथ वाइफाइ के माध्यम से साढ़े चार हजार रुपये बिना पासवर्ड के निकल जाते हैं। आरोपित इस मशीन से कई-कई बार में लोगों के कार्ड से पैसा निकालते हैं। आरोपित ऐसे स्थानों के एटीएम बूथों को निशाना बनाते हैं, जहां आसपास के क्षेत्र में कम पढ़े लिखे लोग या प्रवासी रहते हैं। इनकी मदद का झांसा देकर ये लोग ठगी करते हैं। पहले आरोपित लोनी क्षेत्र में सक्रिय थे और पिछले कुछ समय से लालकुआं के आसपास के एटीएम बूथों में रहकर ठगी कर रहे थे।