Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

खुले में थूकने पर 2 लोगों को दिया मिस्टर पीकू का खिताब, सख्ती से जांच के साथ अब लग रहा जुर्माना

top-news

गाजियाबाद। खुले में थूकने वालों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। थूकना मना है अभियान के तहत नगर निगम ने पुराना बस अड्डे पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों पर 250-250 रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि राजन और सुनील को खुले में थूकते हुए टीम ने पकड़ा और जुर्माना लगाया। पुलिस के सहयोग से दोनों को माला पहनाकर मिस्टर पीकू का खिताब दिया गया।
दोनों से अनुरोध किया गया कि भविष्य में खुले में मत थूकना। इस मौके पर आटो चालक व अन्य लोगों को अभियान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने, पेशाब और शौच न करने को लेकर जागरूक किया गया। जी-20 बैठक को ध्यान में रखकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
शहर के सौन्दर्यीकरण को बरकार रखने के लिए नगर निगम क्षेत्र में थूकने, पेशाब करने, शौच करने, कूड़ा डालने वालों पर 250 रुपये का स्थलीय जुर्माना लगाया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र में 100 और नगर पंचायत क्षेत्र में ऐसे लोगों पर 50 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
जुर्माना लगाने को बनाए गए जोन

  • थूकने वालों के लिए रेड स्पाट बनाया गया है। यानि आप रेड स्पाट पर हैं।
  • खुले में पेशाब करने वालों के लिए येलो स्पाट और कूड़ा डालने वालों के लिए नो गार्बेज जोन बनाया गया है।
  • इसके प्रचार प्रसार के लिए जगह-जगह बोर्ड, पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।
  • आटो यूनियन के संग बैठक की जा रही है।
  • सिटी बसों में इसका प्रचार किया जा रहा है।
  • इस अभियान से पुलिस को भी जोड़ा गया है।
  • स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।
  • ब्लागर्स को आमंत्रित किया जा रहा है।
  • अभियान में हिस्सा लेने वालों को प्रमाण-पत्र और टी-शर्ट वितरित की जा रही हैं।
  • सरकारी कार्यालयों में ऐसे लोगों पर अधिक सख्ती की जाएगी।