Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इंजीनियर के मकान का ताला तोड़कर 10 लाख के जेवर चोरी, CCTV का डीवीआर भी ले गए चोर

top-news

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर तीन में रहने वाले इंजीनियर के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दस लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस से बचने के लिए चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ लेकर चले गए। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर तीन में नीरज अपनी पत्नी सुरभि के साथ रहते है। शनिवार रात गाजियाबाद में रहने वाले भाई के पास गए थे। वहां शादी समारोह था। देर रात तीन बजे के करीब चोरों ने मौका पाकर मकान का ताला तोड़ दिया। चोर घर से सोने के कंगन, 70 हजार रुपये नकद, चांदी के आभूषण समेत कुल दस लाख के आभूषण चुरा ले गए। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
रेकी के बाद दिया घटना को अंजाम
आशंका है कि बदमाशों ने रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों को पता था कि पीड़ित परिवार के लोग पूरी रात घर पर नहीं है। ऐसे में बदमाशों ने रात के तीन बजे का समय चुना और घटना को अंजाम दिया।