Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

शादी में डीजे देर से पहुंचने का विरोध किया तो मिली सजा, दलित दंपती को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा

top-news

नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र स्थित करोल गांव में डीजे देर से पहुंचने का विरोध करने पर चार दबंगों ने मिलकर दलित दंपती को घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि पीड़ित पति के पैर में फ्रैक्चर आ गया। मामले में इंटरनेट मीडिया पर कार्रवाई के संबंध में सूचना प्रसारित कर न्याय की मांग की गई है। भीम आर्मी ने कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानें पूरा मामला
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पवन ने कहा है कि उसके चाचा के लड़के की शादी 22 फरवरी को थी। शादी में यश कुमार का डीजे बुक किया गया था। डीजे लेट से पहुंचने का पवन ने विरोध किया। इस दौरान मामला शांत हो गया। आरोप है कि 24 फरवरी को यश, करतार सिंह, लाजपत और हेमनत ने पवन के घर में घुसकर उसको और पत्नी बिजेंद्री को पीटा।
गालियां देने का भी लगा आरोप
मारपीट का विरोध करने पर आरोपितों ने गंदी-गंदी गालियां दी। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर आ गए। लोगों को देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *