Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

सीने में दर्द की शिकायत के बाद हिमाचल के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती, शिव प्रताप शुक्ल की हालत स्थिर

top-news

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत संबंधी जानकारी दी है।
दिल्ली-एनसीआर के दौरे पर थे
अस्पताल के प्रवक्ता वी बी जोशी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला (70) को आधी रात के करीब कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह शनिवार से दिल्ली एनसीआर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य लोगों से शिष्टाचार मुलाकात की।
शिव प्रताप शुक्ला की हालत स्थिर
अस्पताल के प्रवक्ता जोशी ने कहा, “हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कल आधी रात के आसपास कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी भी अस्पताल में हैं और उनकी जांच और इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत अब स्थिर है।”
इसी महीने राज्यपाल के रूप में ली है शपथ
बता दें कि भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर के निवासी, चार बार के विधायक, शुक्ला ने आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की।