Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच तड़तड़ाई गोलियां, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

top-news

नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को डी पार्क के पास हुई मुठभेड में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान बेगूसराय (बिहार) के फिरोज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की स्कूटी व सोने-चांदी के आभूषण से भरा बैग बरामद किया है।
आभूषणों से भरा बैग व आरोपित अबतक कितने लोगों से लूट कर चुका इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। डीसीपी नोएडा हरीश चंदर का कहना है कि कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिवेदी टीम के साथ चेकिंग कर रही थी। डी-पार्क के पास दोपहिया पर सवार होकर एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया।
शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। बदमाश रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चला कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी है।
घायल बदमाश को उपचार के लिए सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल भिजवाया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। आरोपित सेक्टर-49 कोतवाली से लूट के मामले में वांछित चल रहा। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *