Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

ट्रैफिक पुलिक की बड़ी लापरवाही, कार सवार का कर दिया बिना हेलमेट का चालान; युवक ने की शिकायत

top-news

मोदीनगर। ट्रैफिक पुलिस इन दिनों फोटो खींचकर वाहनों के चालान करने में इतनी व्यस्त हैं कि किसी वाहन पर किसी का चालान किया जा रहा है। ताजा मामला मोदीनगर से सामने आया है। यहां कार सवार का पुलिस ने बिना हेलमेट के एक हजार रुपए का चालान कर दिया।
कार की फोटो के साथ बिना हेलमेट का चालान
इससे यह साफ है कि चालान करने में कितनी गंभीरता बरतीं जा रही है। चालान में कार का फोटो छपा है, जबकि चालान बिना हेलमेट का है। फोटो भी कार के पीछे से लिया गया है, जिसे मोदीनगर में बिसोखर रोड के पास का बताया गया है। मामले की शिकायत पीड़ित ने ट्विटर के जरिए पुलिस उच्चाधिकारियों से की है।
चालान में पुरानी फोटो की बात कही जा रही
आरोप है कि कार भी चालान के समय दिल्ली में थी, जो फोटो चालान पर लगा है वह भी पुराना है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली कटघरे में है। दरअसल, एक व्यक्ति ने शुक्रवार को ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने एक चालान का फोटो अपलोड किया है।
आरोप है कि उनकी कार का यह चालान बिना हेलमेट लगाने का है। यह ट्वीट लोगों ने जमकर रिट्वीट किया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। लोगों का कहना था कि पुलिस इन दिनों वाहनों के पीछे से फोटो खींचकर चालान कर रही है।
ट्रैफिक पुलिस ने दी मामले में सफाई
इसी जल्दबाजी में कार का चालान किया गया। वहीं, मामले में ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना है कि तकनीकी कारणों के चलते इस तरह के मामले सामने आते हैं। चालान करने में पुलिसकर्मी पूरी गंभीरता बरत रहे हैं।