Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

सिलेंडर के लीकेज से किचन में धमाका, दो लोग झुलसे; बरामद हुए कई भरे हुए सिलेंडर

top-news

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के लोधी चौक पर शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे किचन में गैस सिलेंडर में रिसाव होने से तेज धमाका हो गया। इसके बाद आग लग गई। धमाका से किचन में लगी सीमेंट की शेड के उड़ गई। अंदर काम कर रहा दो कामगार चोटिल हो गए। छह-सात कामगारों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग को लोगों ने काबू कर लिया।
सूचना पाकर अग्निशमनकर्मी मौके पर पहुंचे और 23 खाली और भरे हुए व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किए। खोड़ा के मुकेश शर्मा दिल्ली एनसीआर में खाना बनवाकर आपूर्ति करते हैं। लोधी चौक पर उनका किचन है। शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे उनके किचन के सिलेंडर में गैस का रिसाव हो गया। गैस किचन में भर गई।
अचानक तेज धमाका हो गया और किचन में लगा सीमेंट का शेड उड़ गया। किचन में रखा सामान भी काफी दूर जा गिरा। अंदर काम कर रहे कामगार बाहर की ओर भागे। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घर से बाहर निकल आए। पंप चलाकर पानी से आग बुझाई। इस दौरान दो कामगार मामूली रूप से चोटिल हो गए।
सूचना पाकर पुलिस की टीम और अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और सिलेंडर बाहर निकाला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि गैस के रिसाव से धमाका हुआ है। एक कामगार मामूली रूप से चोटिल हुआ है। एक गाड़ी मौके पर भेजी गई थी। मौके पर सुरक्षा के उपकरण नहीं थे।
23 सिलेंडर हुए किचन से बरामद, होता बड़ा हादसा
किचन में घटना के दौरान खाली और भरे 23 कामर्शियल सिलेंडर बरामद हुए हैं। धमाके के दौरान बड़ा हादसा टल गया। यदि इन सिलेंडरों में आग लगती तो आसपास का काफी क्षेत्र इसकी चपेट में आता। इससे बड़ा हादसा हो जाता।
सीएफओ ने बताया कि अवैध रूप से किचन में इतने सिलेंडर रखे थे। इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में कार्रवाई की लिए एसीपी इंदिरापुरम को लिखा जाएगा। जिससे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।क्या कहते हैं अधिकारीपुलिस की टीम किचन संचालक से पूछताछ कर रही है।किचन के पंजीकरण के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं। विधिक कार्रवाई की जाएगी। -स्वतंत्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *