Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: ग्रामों की एलएमसी जमीन की पहचान को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

top-news

भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर मनमिंदर भाटी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम दादरी, अनुज नेहरा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गाँवों की सरकारी एलएमसी (भूमि प्रबंधन समिति) जमीन को चिह्नित करने की मांग की गई।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम पंचायत राज समाप्त होने के बाद गाँवों की स्थिति बदहाल हो गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दादरी क्षेत्र के गाँवों में कोई विकास कार्य नहीं कर रहा है और सरकारी जमीनों का कोई रिकॉर्ड नहीं बचा है। खेल मैदान, बारातघर, चिकित्सालय, पुस्तकालय, ओपन जिम और तालाब जैसी सार्वजनिक सुविधाओं के लिए आरक्षित जमीन पर अवैध कॉलोनियां बनाई जा रही हैं।

श्यौराजपुर, खोदना कला, कैलाशपुर, तिलपता, रूपवास, खेडी भनौता, सुनपुरा, बैदपुरा, जानसवाना सहित कई गाँवों में ऐसी ही स्थिति है। कॉलोनाइज़र एनजीटी के नियमों का भी उल्लंघन कर रहे हैं। ज्ञापन में उच्चस्तरीय कार्रवाई की मांग की गई है, अन्यथा ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित प्रधान, राजवीर प्रधान, कृष्ण भड़ाना, विशाल ठाकुर, शकील मेवाती समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।