Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

20 खातों में मिला 50-50 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, यूफ्लेक्स कंपनी पर IT की रेड में खुलासा

top-news

नोएडा। आयकर चोरी के लिए यूफ्लेक्स कंपनी की ओर से 20 ऐसे बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया जो बहुत ही निम्न आय वर्ग के लोगों के हैं। वह एक-एक कमरे के मकान में रहते हैं। उनके खातों में 50-50 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है। यह बहुत ही चौंकाने वाला तथ्य आयकर की जांच टीम के हाथ लगा है।
जांच टीम ने अब तक कार्रवाई में 150 करोड़ रुपये के बोगस ट्रांजेक्शन की पुष्टि कर ली है। एक पक्ष ने बोगस ट्रांजेक्शन की बात को स्वीकार कर लिया है जबकि दूसरा पक्ष इन्कार कर रहा है। कंपनी की जम्मू फैक्ट्री से 100 करोड़, नोएडा सेक्टर-4 व 57 से 150 करोड़ रुपये से अधिक के बोगस लेन-देन के कागजात बरामद हुए हैं। 15 लाकर सामने आ चुके हैं।
अब तक जब्त दस्तावेजों के आधार पर जांच टीम करीब 500 करोड़ रुपये के टैक्स चोरी का अनुमान लगा रही है। हालांकि अभी जांच को दो दिन ही हुए हैं, जिसमें जांच का दायरा बढ़ा है, बुधवार को सर्च में पांच स्थान और शामिल हो गए हैं। नोएडा में 32 स्थानों समेत देशभर में 83 जगहों पर आयकर की सर्च जारी है। एनसीआर में 600 टीम के साथ देश के विभिन्न स्थानों पर 150 टीम अतिरिक्त रूप से जांच कर रही है।
शेल कंपनी का इस्तेमाल
जांच टीम ने अब तक 10 शेल कंपनियां पकड़ी हैं जिनके जरिये बोगस ट्रांजेक्शन किया गया। जांच की जा रही है कि इनमें कहां से रकम आई और कहां भेजी गई है।
जांच की आंच में विदेशी कंपनियां भी
यूफ्लेक्स की 10 विदेशी कंपनियां भी रडार पर हैं जिसमें भारी ट्रांजेक्शन हुआ है। इसकी पुष्टि के लिए टीम काम कर रही है कि कितनी रकम इधर से उधर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *