Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

ब्लैकआउट से बचने में उपभोक्ताओं की मदद लेगी एनपीसीएल।

top-news

ग्रेटर नोएडा । कपिल कुमार

नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड जल्दी ही नार्वे की कंपनी के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी। अगर पिकावर या अन्य किसी समय पर बिजली की खपत उपलब्धता से ज्यादा हो जाती है तो उस स्थिति में ब्लैकआउट से बचने के लिए उपभोक्ताओं से मदद ली जाएगी। उपभोक्ताओं से संपर्क करके उनके यह खपत को कम कराया जाएगा ताकि शहर में बिजली की आपूर्ति को सामान्य किया जा सके।

एनपीसीएल (NPCL) वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) शरणार्थी गांगुली ने बताया कि कंपनी ने नार्वे के साथ एमओयू साइन किया है जो दिल्ली आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव और नार्वे के राजदूत की मौजूदगी में किया गया। भारत नॉर्वे एनर्जी ट्रांसपोर्ट के तहत नार्वे की कंपनी एक सॉफ्टवेयर तैयार करेगी। जिसको प्रोजेक्ट के तौर पर ग्रेटर नोएडा में प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई बार बिजली की खपत उपलब्धता से अधिक पहुंच जाती है उस स्थिति में कई बिजली फीडर को बंद करना पड़ता है।