Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

लिंक रोड पर व्यस्त समय में ट्रैफिक हुआ जाम, डीएनडी लूप और लिंक रोड पर लगी वाहनों की कतार

top-news

नोएडा। सेक्टर-95 स्थित महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-14 चिल्ला बार्डर तक सोमवार को व्यस्त समय में सुबह करीब 10 बजे यातायात का दबाव रहा। सबसे अधिक समस्या डीएनडी लूप व लिंक रोड पर रही। करीब तीन किलोमीटर के दायरे में वाहन रेंगते रहे। व्यस्त समय में जाम के कारण नोएडा से दिल्ली जा रहे चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्कूल, कालेज, फैक्ट्री, दफ्तर जाने के लिए निकले लोग देरी से अपने गंतव्य तक पहुुंचे। नोएडा-दिल्ली कालिंदी कुंज बार्डर पर यातायात का दबाव रहा। शाम को व्यस्त समय में सेक्टर-62 माडल टाउन गोलचक्कर पर यातायात का दबाव अधिक होने से यातायात का दबाव रहा।
बाटेलनेक पर रोक कराया चलाया ट्रैफिक
बाटेलनेक पर जाम को खत्म करने के लिए अब संबंधित जगह पर व्यस्त समय में ट्रैफिक रोककर चलाया जाएगा। अभी सेक्टर-16 ए फिल्म सिटी, सेक्टर-62 माडल टाउन गोल चक्कर, सेक्टर-121 पर्थला चौक, किसान चौक, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे अंडरपास निर्माण वाले स्थल, सेक्टर-95 महामाया फ्लाईओवर, दलित प्रेरणा स्थल, सेक्टर-56 के पास बाटेेलनेक बनने के कारण व्यस्त समय में जाम लगता है। इन जगह पर वायु प्रदूषण भी बढ़ा हुआ रहता है।