Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला, ससुर पर छेड़खानी का आरोप, पति समेत 5 पर केस

top-news

मोदीनगर। दहेज में कार नहीं मिलने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। ससुराल के लोग लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। ससुर पर भी छेड़खानी का आरोप है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर भोजपुर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
दहेज और कार की मांग कर रहे ससुराली जन
विवाहिता फिलहाल अपने मायके भोजपुर के एक गांव में रह रही है। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति किसान हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी अप्रैल 2022 में नोएडा में थी। शादी धूमधाम से हुई थी, लेकिन ससुराल के लोग शादी में मिले दान-दहेज से खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज व कार की मांग करते थे।
शादी के बाद ही विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा
शादी के महीने भर बाद से ही विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन ससुराल के लोग उन्हें पीटते, लेकिन पिता की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने का हवाला देते हुए हर बार विवाहिता दहेज से मना कर देती। उन्हें उम्मीद थी कि कुछ समय बाद ससुराल के लोग दहेज मांगना बंद कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विवाहिता की प्रताड़ना और बढ़ गई।
ससुर पर छेड़खानी का लगा है आरोप
आरोप है कि ससुर भी उनपर गलत नजर रखता था। कई बार छेड़खानी भी कर चुका था। जब इस बारे में विवाहिता ने पति को बताया तो आरोपित ने उल्टा उन्हें ही गलत ठहराया। कुछ दिन पहले आरोपितों ने विवाहिता को बेल्ट व लाठी-डंडों से पीटकर घर से निकाल दिया। दहेज लाने पर ही घर आने की चेतावनी दी। विवाहिता अपने घर भोजपुर पहुंची और स्वजन को सारी बात बताई।