Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद, दबंगों ने छुरी से गोंदा; युवक गंभीर रूप से घायल

top-news

मोदीनगर। थाना क्षेत्र की नूरगंज कालोनी में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर युवक को चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में युवक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दी है।
तेज गाना बजाने को लेकर कहासुनी
पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। नूरगंज कालोनी निवासी इकदाद टाईल, पत्थर लगाने का काम करता है। सोमवार को उसने साउंड सिस्टम पर तेज आवाज में गाना बजा रखा था। इस बात पर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर उनकी आपस में मामूली कहासुनी हो गयी।
घर में घुसकर जानलेवा हमला
आरोप है कि नाराज दबंगों ने घर में घुसकर इकदाद पर जानलेवा हमला कर दिया। छुरी से बुरी तरह गोंद दिया। एक छुरी छाती में लगी है। आराेपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उनके उग्र रूप के सामने इकदाद के परिवार के लोग भी उसको बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। आरोपितों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने उसको पहले निकट अस्पताल में भर्ती कराया।
युवक की हालत नाजुक
जहां से उसको गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। गाजियाबाद के चिकित्सकों ने भी इकदाद को दिल्ली के जीटीबी रेफर किया है। वहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।