Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

कश्मीर में सिनेमा की वापसी को झटका, ‘ Ground Zero’ की स्क्रीनिंग के चार दिन बाद आतंकी हमला

top-news

श्रीनगर में 38 साल बाद इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो की स्क्रीनिंग ने 18 अप्रैल 2025 को इतिहास रच दिया। इनॉक्स थिएटर में हुए इस रेड कार्पेट प्रीमियर में बीएसएफ जवानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। फिल्म बीएसएफ ऑफिसर नरेंद्र नाथ धर दुबे की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 2001 में संसद हमले के मास्टरमाइंड गाजी बाबा को ढेर किया था।

हालांकि इस ऐतिहासिक पल के ठीक चार दिन बाद, 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले ने माहौल को फिर से दहला दिया। सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी, जिससे कश्मीर में बनी नई उम्मीदों पर पानी फिर गया।

1980 के दशक तक कश्मीर सिनेमा की पसंदीदा जगह थी, लेकिन 1989-90 के बाद आतंकवाद ने सिनेमा हॉल और फिल्म शूटिंग को पूरी तरह खत्म कर दिया। 2022 में श्रीनगर में सिनेमाघर की वापसी हुई, और फिल्मों की शूटिंग भी फिर शुरू हुई थी। मगर पहलगाम हमले ने एक बार फिर दिखा दिया कि कश्मीर में सिनेमा और शांति की राह अब भी कठिन है।