Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर की 18.46 लाख की ठगी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

top-news

नोएडा। घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर साइबर जालसाजों ने एक युवक के साथ 18 लाख 46 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने जब जालसाजों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने फोन बंद कर दिया। सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-61 के अभिनव आदित्य ने बताया कि बीते दिनों अज्ञात साइबर जालसाजों ने उनसे संपर्क किया और घर बैठे लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया।
झांसे में आने के बाद पीड़ित ने इसके लिए हामी भर दी और आरोपितों ने उन्हें एक टेलीग्राम समूह में जोड़ दिया। जालसाजों ने कहा कि यूट्यूब पर वीडियो देखकर उस पर लाइक कर युवक लाखों रुपये घर बैठे कमा सकता है। ग्रुप में जोड़ने के बाद जालसाजों ने युवक से कई हजार रुपये का निवेश कराया और उस पर मुनाफा भी दिया।
झांसे में आने इसके बाद पीड़ित ने लाखों रुपये का निवेश कर दिया। भारी रकम निवेश करने के बाद जालसाज पैसे वापस करने में आनाकानी करने लगे। जब पीड़ित ने निवेश की हुई रकम वापस मांगी तो जालसाजों ने नंबर बंद कर दिया।
सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की पत्नी के साथ भी करीब पांच लाख रुपये की ठगी हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-20 के रंजीत रंजन ने बताया कि उनकी पत्नी के बैंक खाते से संबंधित बैंक के कर्मचारियों ने मिलकर धोखाधड़ी करते हुए चार लाख 98 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक कर्मचारियों में महिला कर्मी भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।