Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो के 16 स्टेशन से जल्द मिलेगी ई-रिक्शा की सुविधा, योजना तैयार

top-news

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली एक्वा लाइन मेट्रो के 16 स्टेशनों से अप्रैल में लोगों को ई-रिक्शा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) ने रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया है। इसके तहत एक्वा लाइन के 16 स्टेशनों से ई-रिक्शाका संचालन किया जाएगा।
रिक्शा की संख्या और रूट का निर्धारण ई-रिक्शा संचालन करने वाली कंपनी को होगा। इसमें मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के आने-जाने का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। एनएमआरसी की तरफ से एजेंसी को पार्किंग के लिए सौ से 500 वर्ग मीटर जगह स्टेशन के पास उपलब्ध कराई जाएगी। यहां ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग की भी व्यवस्था होगी। जिसके एवज में एजेंसी एनएमआरसी को भुगतान भी करेगी।
मेट्रो स्टेशन से सेक्टरों को जोड़ने के साथ ही लास्टमाइल कनेक्टिविटी देने के लिए एनएमआरसी की तरफ से एक्वा लाइन के 21 में से 16 स्टेशनों से ई-रिक्शा संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत 27 फरवरी को प्री-बिड मीटिंग होगी और इसी दिन इस कार्य में रूचि दिखाने वाली एजेंसियों को साइट विजिट भी कराया जाएगा।
15 मार्च को खोली जाएगी तकनीकी बिड
अगर इच्छुक एजेंसियों के किसी भी बिंदु के बारे में जानकारी चाहिए, तो साइट विजिट के बाद वह एनएमआरसी अधिकारियों से ले सकेगा। जो एजेंसियां ई-रिक्शा का संचालन करेंगी, उन्हें ही मेट्रो स्टेशन से लास्टमाइल कनेक्टिविटी के तहत रूट तैयार करना होगा और ई-रिक्शा की संख्या का निर्धारण और उनकी फ्रिक्वेंसी भी तय करनी होगी। 15 मार्च को तकनीकी बिड खोली जाएगी।