Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

तुर्किये से लौटी NDRF की आखिरी टीम, 12 दिन लगातार चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

top-news

गाजियाबाद। तुर्की के अडाना एयरपोर्ट से एनडीआरफ की तीसरी और अंतिम टीम कंटिजेंट कमांडर गुरमिंदर सिंह 56 जवानों के साथ शनिवार रात 3:40 मिनट पर हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। टीम के जवानों का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जवानों ने तुर्किये में आए भूकंप से मची तबाही के बारे में बताया।
12 दिन तक लगातार रेस्कयू ऑपरेशन चला। हड्डियां गला देने वाले माइनस तापमान में बचाव कार्य करना किसी चुनौती से कम नहीं था। उन्होंने बताया कि रवानगी के समय अडाना एयरपोर्ट पर वहां के स्थानीय लोगों ने तालियों से एनडीआरएफ के जवानों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान हिंडन एयरपोर्ट पर एनडीआरएफ के डीआइजी गंभीर सिंह चौहान और कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी भी मौजूद रहे। बता दें एनडीआरएफ की तीन टीमें तुर्किये में भूकंप के कारण मची तबाही में वहां के लोगों की मदद और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 7 और 8 फरवरी को भारत से “आपरेशन दोस्त” के तहत भेजी गईं थीं। इस आपरेशन के दौरान तीनों टीमों नें कुल 02 बच्चियों को जीवित रेस्क्यू किया, वहीं 85 शवों को मलबे से बाहर निकाला।