Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

हनीट्रैप में फंसाकर लूट और हत्या करने वाले गिरोह का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 आरोपित अब भी फरार

top-news

नोएडा। हनीट्रैप में फंसाकर लोगों के साथ लूटपाट व हत्या करने वाले गिरोह के सरगना को शुक्रवार को सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। कोतवाली क्षेत्र स्थित बरौला टी प्वाइंट के पास से दबोचे गए आरोपित की पहचान फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ के संदीप उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
गिरोह में महिलाएं भी शामिल
गिरोह में कई महिलाएं भी शामिल हैं। हाल के दिनों में पुलिस ने गिरोह की एक महिला सदस्या को दबोचा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपित कोतवाली क्षेत्र में टहल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर घेरेबंदी कर उसे दबोच लिया गया। सन्नी ने अपने साथी विनोद, पूजा शर्मा, सना, सारा उर्फ सायरा और पूनम महतो के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया था। गिरोह की महिला सदस्य डेटिंग एप पर फर्जी आइडी बनाकर लोगों से संपर्क करती थीं और उन्हें मिलने के लिए किसी होटल या अन्य स्थान पर बुलाती थीं।