Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कार्यालय रात 10 बजे तक क्यों खुलता है? जबकि किसान और अलॉटी 1: 30 बजे निकल जाते हैं बाहर।

ग्रेटर नोएडा । कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अभी पिछले दिनों एक नियम बनाया गया है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में बिना पास के एंट्री नहीं होगी और जो भी किसान या अलॉटी पास लेकर के प्राधिकरण के कार्यालय में अंदर जाएगा उसको अपना काम खत्म करके 1:30 बजे से पहले प्राधिकरण से बाहर निकलना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करता है तो प्राधिकरण की तरफ से उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके पीछे अधिकारियों का तर्क था कि किसान और अलॉटी के प्राधिकरण के अंदर होने से अधिकारियों को कार्य करने के लिए समय नहीं मिल पाता था और अब इस नियम को लागू होने से अधिकारियों को कार्य निपटाने के लिए समय मिलेगा।

जब किसान और अलॉटी 1:30 बजे कार्यालय से बाहर निकल जाते हैं तो 10:00 बजे तक क्यों खुलता है कार्यालय?

प्राधिकरण में बाहरी व्यक्तियों के लिए आने जाने का नया नियम बनने के बाद से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कार्यालय लगभग 1:30 बजे के बाद खाली हो जाता है। उसके बाद प्राधिकरण में सिर्फ अधिकारी और कर्मचारी ही होते हैं जिस कि वह आसानी से अपने कार्य निष्पादित कर सकते हैं उसके बाद भी प्राधिकरण रात को 9:00 से 10:00 बजे तक खुला रहता है ऐसा क्यों? ऐसे कौन से कार्य है जो रात को 10 बजे तक किए जाते हैं जबकि प्राधिकरण का कार्यालय खुलने का ऑफिशियल टाइम सुबह 9:30 बजे से शाम को 6:00 बजे तक है लेकिन फिर भी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में ही क्यों बैठे रहते हैं यह सोचने वाली बात है देर रात तक कार्यालय में रुकने का मतलब है भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना।

जूनियर कर्मचारी परेशान

एक कर्मचारी बताते हैं कि जब साहब रात को 10:00 बजे तक बैठे रहते हैं तो हम कैसे निकल जाए हमारी मजबूरी है कि हम भी वहीं बैठे रहते हैं और बड़े साहबओ के निकलने का इंतजार करते रहते हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी को संज्ञान लेना चाहिए कि आखिर अधिकारी रात को 10:00 बजे तक प्राधिकरण कार्यालय में बैठकर क्या करते है इसकी भी जांच होनी चाहिए।