Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Diabetes Patient: डायबिटीज मरीजों के लिए सिर्फ चीनी नहीं, नमक भी है खतरा

top-news

डायबिटीज एक गंभीर रोग है, जिसमें ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखना बेहद जरूरी होता है। आमतौर पर शुगर मरीजों को मीठा कम खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा नमक का सेवन भी उतना ही खतरनाक हो सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अधिक नमक डायबिटिक मरीजों में इंसुलिन रेसिस्टेंस को बढ़ा सकता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल इन्वेस्टिगेशन की एक रिपोर्ट बताती है कि ज्यादा नमक शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को प्रभावित करता है। अधिक नमक का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ाकर हृदय रोग, किडनी फेलियर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है। नेशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार, ज्यादा नमक डायबिटिक किडनी पर प्रेशर बढ़ाता है जिससे माइक्रोएलब्युमिन्यूरिया का खतरा होता है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, रोजाना नमक की मात्रा 5 ग्राम से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे में प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें, लो-सोडियम प्रोडक्ट्स अपनाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हेल्दी डाइट और संतुलित नमक-चीनी का सेवन डायबिटीज को नियंत्रण में रखने में सहायक है।