Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

गाजियाबाद में शादी का झांसा देकर दरोगा ने मुंबई की युवती से 2 साल तक किया दुष्कर्म, केस दर्ज

top-news

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मोदीनगर में शादी का झांसा देकर मुंबई की युवती से यूपी पुलिस के दारोगा अनुज कुमार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दो साल से वह लगातार उनका यौन उत्पीड़न कर रहा था। एक सड़क हादसे में मदद के दौरान उनकी मुलाकात दारोगा से हुई थी।
मामले की शिकायत पर तत्कालीन एसएसपी ने अक्टूबर 2022 में दारोगा को लाइन हाजिर किया था। लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया था। अब शासन ने गाजियाबाद पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। नवी मुंबई की रहने वाली एक युवती दो साल पहले किसी काम से दिल्ली आई थी। भोजपुर क्षेत्र में उनका साथी सड़क हादसे में घायल हो गया। उसी समय दारोगा अनुज से उनकी मुलाकात हुई।
4 महीने पहले बंद कर दिया बातचीत करना
आरोप है कि कागजी कार्रवाई कराने के बहाने आरोपित उन्हें एक कमरे में ले गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपित ने शादी करने की बात कहीं। उनका मिलना-जुलना शुरू हो गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर दो साल तक आरोपित उनके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद भी फेसबुक, वाट्सएप व काल पर उनकी बातें चलती रहीं।
चार महीने पहले दारोगा ने उनसे बात करनी बंद कर दी। जब युवती ने पूछा तो आरोपित ने कहा कि उसकी शादी पहले ही हो चुकी है। उसने युवती को अश्लील फोटो भी भेजे और धमकी दी कि इन्हें प्रसारित कर देगा।