Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: ओरल कैंसर जांच को लेकर शारदा केयर हेल्थ सिटी में कार्यशाला का आयोजन

top-news

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा केयर हेल्थ सिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ओरल कैंसर की बेहतर जांच के लिए गामा कैमरा और पीईटी (पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी) इमेजिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य ओरल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, क्लिनिकल नॉलेज साझा करना तथा विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था।

कार्यशाला का आयोजन स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी विभाग तथा एसएमएसआर के न्यूक्लियर मेडिसिन एवं मॉलिक्यूलर पीईटी इमेजिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर के 50 से अधिक डेंटल प्रोफेशनल्स ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार डैश और समीक्षा ठाकुर ने पीईटी स्कैन और गामा कैमरा की डायग्नोस्टिक व थेरेप्यूटिक उपयोगिताओं पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिए। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. हेमंत सहानी ने किया, जिसमें डॉ. एम. सिद्धार्थ (डीन, एसडीएस) और डॉ. निरूपमा गुप्ता (डीन, एसएमएस एंड आर) का सराहनीय सहयोग रहा।