Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

दरोगा से परेशान होकर युवक ने कमिश्नर दफ्तर के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास।

top-news

नोएडा। कपिल कुमार

नोएडा में स्थित कमिश्नर कार्यालय के बाहर एक युवक ने खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को आत्मदाह से रोक लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। युवक को पकड़कर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में लेकर गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर में रहने वाला एक युवक काफी समय से परेशान है। युवक पर आरोप है कि उसकी जमीन पर विवाद चल रहा है। कुछ लोग उसको परेशान कर रहे हैं। इसकी शिकायत उसने स्थानीय सूरजपुर कोतवाली में भी दी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। उल्टा उसके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि सूरजपुर थाने में तैनात एक दरोगा उनको परेशान कर रहा है। दरोगा से परेशान होकर युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया है।