Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

ऑनलाइन सट्टेबाजी में झांसी फ्रेंचाइजी का सरगना को कोर्ट ने भेजा जेल, कई देशों से जुड़े थे आरोपी के तार

top-news

नोएडा। सेक्टर-108 स्थित कोठी में महादेव बुक एप के माध्यम से नोएडा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का गिरोह संचालित कर रहे झांसी फ्रेंचाइजी के सरगना सचिन सोनी को सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपित अंतरराष्ट्रीय गेमिंग फ्राड गिरोह का इंडिया का हेड है। आरोपित ने सेक्टर-168 स्थित द गोल्डन पाम सोसायटी में किराये पर फ्लैट ले रखा था, जहां से आरोपित ऑनलाइनसट्टेबाजी के गिरोह पर नजर बनाए रखता था।
जानें पूरा मामला
पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर एक विभिन्न जगह पर दबिश देकर एक लैपटाप, एक स्मार्ट फोन, पांच फर्जी आधार कार्ड, कोठी का अनुबंध बरामद किया है। गिरोह में शामिल 16 सदस्यों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपित ने अपने झांसी के तीन साथी अंसफ, आरिफ मंसूरी व नीरज गोस्वामी के नाम भी बताए। नोएडा पुलिस को उसने पूछताछ के दौरान बताया कि अंसफ की झांसी में बहुत प्रापर्टी है। पुलिस उसके बयान को क्रास चेक कर रही है। भोपाल के निक्की गुप्ता के गिरोह में शामिल होने की बात कही है।
आरोपित इंडिया हेड के तौर पर नोएडा का काम देखता था। वहीं, नीरज गोस्वामी मैनेजमेंट देखता था। नीरज अभी बैंकाक में है। नीरज का दुबई में बैठे मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर से संबंध है। जेल जा चुके आरोपित अलग-अलग शिफ्ट में काम करते थे। एक व्यक्ति लैपटाप पर तो दूसरा वाट्सएप चैट पर ग्राहक से संपर्क करता था। जबकि तीसरा व्यक्ति भुगतान देखता था।
गिरोह में शामिल सदस्यों को अपने परिवार से बात करने की मनाही थी। दिन में सिर्फ एक घंटे ही बाद करने के लिए दिए जाते थे। इसके बदले आरोपित गिरोह में शामिल लोगों को लग्जरी लाइफ और कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच देते थे। झांसी के जो युवक लालच में आकर जेल पहुंचे हैं वह नीरज को अपना आदर्श मानते थे, क्योंकि ठगी के बाद नीरज कुछ ही दिनों में लग्जरी लाइफ जीने लगा था।