Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आज से, गौतम बुध नगर को 3 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट मिलने की उम्मीद।

top-news

  • गौतम बुध नगर जिले से 90 अधिकारियों की टीम लखनऊ में मौजूद
  • आम नागरिक के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अंदर जाना एक चुनौती बन गया है।

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार से तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्ट समिट की शुरुआत आज से हो रही है। समिट के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 2.8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कराए गए हैं।

लेकिन यह माना जा रहा है कि मौके पर यह आंकड़ा बढ़ सकता है कुछ कंपनियों की ओर से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में निवेश के लिए आयोजन स्थल पर हस्ताक्षर किए जाएंगे लिहाजा यह आंकड़ा 3 लाख करोड पर पहुंचने की उम्मीद है।

गौतम बुध नगर जिले से 90 अधिकारियों की टीम लखनऊ में मौजूद

लखनऊ में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्ट समिट में तीनों प्राधिकरण के लगभग 90 अधिकारी लखनऊ पहुंच चुके हैं। जिसमें सीईओ, एसीईओ, ओएसडी, सीनियर मैनेजर मैनेजर समेत अन्य अधिकारियों की टीम ले अपना मोर्चा संभाल लिया है।

प्राधिकरण में काम प्रभावित

प्राधिकरण के अधिकारियों के लखनऊ पहुंचने के कारण प्राधिकरण में कुछ काम प्रभावित होने लगे हैं जबकि ज्यादातर काम ऑनलाइन हो चुके हैं। लेकिन फिर भी अधिकारी के मौजूद न होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्राधिकरण में अपने कार्य के लिए आने वाले लोगों को बिना काम के लौटना पड़ रहा है, जबकि आम नागरिक के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अंदर जाना एक चुनौती बन गया है।