Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

डाक्टरों की लापरवाही से प्रसूता और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, अस्पताल सील; रिपोर्ट दर्ज

top-news

गाजियाबाद। लोनी के लाइफ लाइन अस्पताल व ट्रामा सेंटर के डाक्टरों की लापरवाही से रविवार को प्रसूता व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को अस्पताल सील कर दिया। अस्पताल के मालिक सोनू कुमार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या, धोखाधड़ी, इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत लोनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाले चंद्रकांत ने बताया कि उनकी पत्नी नेहा को प्रसव पीड़ा के बाद शनिवार शाम को लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात एक बजे उनकी पत्नी को प्रसव के लिए लेबर रूम में ले जाया गया। जांच करने के बाद अस्पताल के स्टाफ ने सामान्य प्रसव होने से मना कर दिया और आपरेशन करने की बात कही।
आपरेशन में 70 हजार रुपये का खर्च बताया गया। उन्होंने जच्चा-बच्चा की जान बचाने के लिए आपरेशन करने की हामी भर दी। इसके बाद वह 70 हजार रुपये का इंतजाम करने में जुट गए। पत्नी की हालत गंभीर होने लगी।
डॉक्टरों ने रविवार को उनकी पत्नी को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जब वह पत्नी को जीटीबी लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने इसकी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की।