Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

नोएडा में धोखाधड़ी कर नवजात को लिया गोद, अदालत के आदेश पर शुरू हुई जांच

top-news

नोएडा। सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद में रहने वाली पिंक नाम ने सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस में केस दर्ज कराया है कि पिछले वर्ष 12 अक्टूबर को एक बच्चे को सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में जन्म दिया था। इस बात की जानकारी महिला के पति ने अपने ताऊ के बेटे को दी थी।
ताऊ के बेटे ने अगले दिन नोएडा आकर कहा कि उनके एक परिचित हैं। जिनकी सामाजिक संस्था चलती है। वह नवजात बच्चा पैदा होने पर शासन से पांच लाख रुपये दिला देंगे। आरोप है कि ताऊ के बेटे ने पैसे का लालच देकर एक महिला और दो युवती से मिलवाया और कुछ दस्तावेज पर उनके हस्ताक्षर ले लिए। सभी उनके बच्चे को यह कहकर ले गए कि बच्चे को दिखा कहीं दिखाना पड़ेगा, लेकिन पैसा और बच्चा वापस नहीं मिले। आठ दिसंबर को जब वह अपना बच्चा वापस लेने के लिए आरोपित के पास गई तो उनसे कहा गया उसने अपने बच्चे को कानूनन गोद दिया है।
अदालत के आदेश पर चल रही है जांच
कोतवाली पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में आया है कि महिला ने स्वयं बच्चा गोद देने के लिए हामी भरी थी।