Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: धूंए से परेशान जुनपत गांव के लोग, स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा

top-news

जुनपत गांव के निवासियों को बीते 24 घंटे से दमघोंटू धूंए के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह धूंआ गांव के पास स्थित एक खाली प्लॉट में फेंके गए मलवे में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई गई आग के कारण उत्पन्न हो रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया था, लेकिन मलवे के भीतर अब भी आग सुलग रही है, जिससे लगातार धूंआ निकल रहा है।

गांव के निवासी मोहित भाटी ने बताया कि यह धूंआ पूरी तरह गांव की ओर आ रहा है और इससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। लगातार हो रहे इस प्रदूषण से लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर इसका विशेष प्रभाव देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आग को पूरी तरह बुझाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वर्तमान में गांव का वातावरण धूंए से पूरी तरह प्रभावित है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।