Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: डेल्टा-2 सेक्टर की समस्याओं पर प्राधिकरण की सख्त नजर, जल्द होगा समाधान

top-news

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 सेक्टर में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर निवासियों ने आवाज़ उठाई, जिसके चलते ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर का दौरा किया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अधिकारियों को सेक्टर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कराया और मौजूदा समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य रूप से पार्कों का रखरखाव, ग्रीन बेल्ट का सौंदर्याकरण, साफ-सफाई की कमी, पार्कों में हाई मास्क लाइट की व्यवस्था, योगा के लिए पक्की जगह, फुटपाथों की मरम्मत, और आवारा कुत्तों व पशुओं का आतंक जैसी समस्याएं सामने आईं। इन समस्याओं से सेक्टर के लोग काफी परेशान हैं।

सेक्टर भ्रमण के दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बॉबी भाटी, महासचिव आलोक नागर, राज सिंह मावी, गजराज सिंह भाटी समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं प्राधिकरण की ओर से आर.के. भारती (उप महाप्रबंधक स्वास्थ्य), आर.के. जायसवाल (महाप्रबंधक, सिविल), पी.पी. मिश्रा (प्रबंधक, उद्यान), चरण सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक, स्वास्थ्य), मनोज चौधरी और ओंकार भाटी ने दौरा किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। सेक्टरवासियों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।