Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

दर्द से कराहती महिला को डॉक्टरों ने भटकाया, अस्पताल के एक से दूसरे बिल्डिंग में चक्कर काटते रहे परिजन

top-news

नोएडा। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां दर्द से कराह रही महिला को इंजेक्शन लगाकर स्वास्थ्यकर्मियों ने सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में जाने को कह दिया, जहां अबतक इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है। स्वजन किसी तरह महिला को इलाज के लिए अस्पताल की नई बिल्डिंग में लेकर पहुंचे, यहां महिला की हालत और बिगड़ गई।
हालत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल रेफर
आनन-फानन में दर्द निवारक इंजेक्शन लगाकर महिला को एंबुलेंस के जरिये दिल्ली स्थित सफदरजंग रेफर कर किया गया। 22 वर्षीय रिंकी मामूरा में परिवार के साथ रहती है। स्वजन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे सीने और कमर में दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
इमरजेंसी में मौजूद महिला ने डाक्टर ने दर्द निवारक इंजेक्शन लगवाया। इस दौरान यहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने रेफर किए बिना ही अस्पताल की नई बिल्डिंग में जाने को कहा। दर्द से कराह रही महिला को अस्पताल लेकर पहुंचते, इससे पहले ही उसकी तबीयत और बिगड़ गई।
यहां स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट ने दर्द निवारक इंजेक्शन लगवाया और महिला को एंबुलेंस से दिल्ली रेफर किया। सीएमएस ने पूरे मामले में ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है। कुछ दिन पूर्व में इसी तरह का मामला सामने आया था जिसमें इमरजेंसी के डाक्टरों ने दर्द से कराह रहे मरीजों को अस्पताल की नई बिल्डिंग भेज दिया था।
आपरेशन के लिए टरकाने का आरोप
सेक्टर-72 स्थित बसई गांव में रहने वाले रोशन कुमार ने बताया कि उनकी बुआ फूलकुमारी (30) का सड़क हादसे में घायल होने पर पैर टूट गया था। इलाज के करीब 15 दिन पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने प्लास्टर चढ़वाया। बृहस्पतिवार को डाक्टरों ने फ्रैक्चर पैर में प्लेट डालने के साथ आपरेशन करने की बात कही थी।