Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

15 साल के रिश्ते का कत्ल, पत्नी की हत्या कर खेत में शव दफनाकर बोया बजारा

top-news

गाजियबाद। गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव फजलगढ़ में अवैध संबंध के शक में पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में चार फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया। किसी को उस पर शक न हो, इसलिए घटना के तीन दिन बाद भोजपुर थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी।
पुलिस ने शक के आधार पर जब पति से पूछताछ की तो घटना से पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 15 साल पहले मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र स्थित गांव सलारपुर की अंजू (30) की फजलगढ़ में दिनेश के साथ शादी हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं।
दो साल से चल रहा था विवाद
पिछले दो साल से घर में विवाद चल रहा था। दिनेश को शक था कि अंजू के गांव में ही एक युवक से अवैध संबंध हैं। इसको लेकर आए दिन गाली-गलौज व मारपीट होती थी। दिनेश सब्जी बेचने का काम करता है इसलिए वह सुबह तीन बजे ही मंडी के लिए निकल जाता है। 25 जनवरी को भी सब्जी खरीदकर वह घर पहुंचा। बच्चे सो रहे थे। अंजू गेट पर थी। किसी से फोन पर बात रही थी। यह देख वह भड़क गया और अंजू का गला दबा दिया। अंजू ने शोर मचाया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। हाथ से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद शव को गन्ने के अगौले में छिपा दिया। पूरे दिन शव वहीं रखा। रात में करीब बारह बजे जब सभी लोग सो गए तो शव के हाथ-पैर बांधे और कंधे पर लादकर उसे खेत में ले गया। फावड़े से गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। अगले दिन जब बच्चों ने अंजू के बारे में पूछा तो मायके जाने की बात बताई।
दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
खुद से शक हटाने के लिए आरोपित 30 जनवरी को भोजपुर थाने पहुंचा और पत्नी के गुम होने की शिकायत दी। दो दिन तक पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन, जब गुरुवार को पुलिस ने सख्ती से पूछा तो उसने सारी बात उगल दी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच को भेजे। लोगों को गुमराह करने के लिए आरोपित ने पत्नी का शव दबाने के बाद उसके ऊपर बाजरा बो दिया। इतना ही नहीं, जगह को तार से घेर भी दिया था, जिससे कोई पशु शव को खोदकर बाहर न निकाल सके।