Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

बारात चढ़ने के दौरान दूल्हे के ताऊ से लूटा लाखों का बैग, रखे थे गहने और कैश

top-news

गाजियाबाद। बाइक सवार दो लुटेरों ने मंगलवार रात टीला मोड़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में बारात की चढ़त के दौरान दूल्हे के ताऊ का रुपये व गहनों से भरा बैग लूट लिया। उन्होंने वारदात स्थल से चंद कदम की दूरी पर स्थित सिकंदरपुर पुलिस चौकी में सूचना दी।
पुलिसकर्मियों ने लुटेरों का पीछा करने के बजाय लापरवाही बरती। उन्हें टीला मोड़ थाने जाकर शिकायत करने की सलाह देकर टरका दिया। वहीं, कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-पांच में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर के बेटे से मोबाइल लूट लिया।
उल्टी दिशा से आए लुटेरे
सरस्वती विहार, खोड़ा के मंगूलाल शर्मा के भतीजे अभिषेक शर्मा की मंगलवार रात में शादी थी। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली फार्म हाउस-दो, सिकंदरपुर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 10 बजे बारात की चढ़त हुई। बराती नाचते-गाते द्वारचार के लिए निकल पड़े।
रास्ते में सिकंदरपुर पुलिस चौकी के पास उल्टी दिशा से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने मंगूलाल का बैग लूट लिया। उसमें करीब 1.20 लाख रुपये और करीब एक लाख से अधिक के गहने थे। उन्होंने शोर मचाया। दौड़कर पुलिस चौकी में पहुंचे। सुनवाई नहीं होने पर टीला मोड़ थाने में जाकर शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
समोसा लेने गए किशोर से लूट
वैशाली सेक्टर-पांच में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के उपायुक्त विकास कृष्ण बंसल का बेटा हरी कृष्ण बंसल सोमवार शाम करीब सात बजे पास की दुकान से समोसा लेने गया। इस बीच बाइक सवार दो लुटेरों ने उसका करीब 75 हजार रुपये मोबाइल लूट लिया। मोबाइल उसके नाना के नाम पर था। उसने पुलिस को शिकायत दी। कौशांबी थाना में मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन डा. दीक्षा शर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
बेखौफ थे लुटेरे
सिकंदरपुर में मंगूलाल शर्मा के भतीजे की बारात के आगे दो और बारात चल रही थी। काफी भीड़भाड़ थी। पास में सिकंदरपुर पुलिस चौकी थी। बावजूद इसके लूट हो गई। इसी तरह वैशाली में भीड़भाड़ वाले स्थान पर हरी कृष्ण बंसल से लूट हुई। इन दोनों वारदात से स्पष्ट हो गया कि लुटेरे बहुत ही बेखौफ थे। उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं था।