Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

शुभमन गिल ने जड़ा टी20I में पहला शतक, तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले बने पांचवें बल्लेबाज

top-news

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मैच में शुभमन गिल ने शतक जड़ा। यह उनके टी20 करियर का पहल शतक है। शुभमन गिल ने 54 गेंद पर शतक पूरा किया। शुभमन गिल आखिर तक नाबाद रहे। वह 63 गेंद पर 126 रन बनाकर नाबाद रहे।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने अपने टी20I करियर में पहल शतक जड़ा। तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहल विकेट जल्द गिरने के बाद राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी।
तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया शुभमन गिल ने
शुभमन गिल ने 18वें ओवर में शतक पूरा किया। शतक पूरा करते हुए वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, टी20 और वनडे मैच) में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। शुभमन गिल से पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल यह कमाल कर चुके हैं।
कोहली को छोड़ा पीछे
इसके अलावा शुभमन गिल ने कोहली को टी20 में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया। कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन की पारी खेली थी। शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 रन नाबाद बनाते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया।