Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला

अगर आपके पास 10-15 साल पुराने वाहन हैं तो लेनी पड़ेगी एनओसी, वरना रद्द हो जाएगा पंजीकरण

top-news

नोएडा। निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों के सड़क पर दौड़ने पर उनको सीज करने के साथ पंजीयन रद्द करने की कार्रवाई हो रही। इसके लिए परिवहन विभाग अभियान के तहत कार्य कर रहा। इसी के तहत 31 मार्च तक निर्धारित उम्र पूरी कर चुके सरकारी वाहनों को कटवाने का आदेश जारी हो चुका है।
नोएडा व ग्रेटर नोएडा में निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों की संख्या 1 लाख 54 हजार 379 है। इसमें से एक लाख 19 हजार वाहनों का पंजीयन निलंबन व 3500 वाहनों सहित 250 बसों का पंजीकरण रद्द करने का परिवहन विभाग ने फैसला किया है।
10 वर्ष से ज्यादा पुराने वाहन नहीं चल सकते
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के नियमों के मुताबिक जिले में 10 वर्ष से अधिक पेट्रोल व 15 वर्ष से अधिक डीजल वाहन नहीं चल सकते। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग द्वारा स्कूल, बस स्टैंड, आटो स्टैंड व सड़क सहित सार्वजनिक जगह लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।
इसमें निर्धारित अवधि पूरा कर चुके वाहनों के संचालकों को अपनी स्वेच्छा से वाहनों की एनओसी लेकर दूसरे जनपदों में जाने की छूट देने के साथ पंजीकरण निलंबन कर वाहनों को कबाड़ में कटाने का विकल्प दिया जा रहा। वाहनों के कबाड़ में कटाने पर परिवहन विभाग की तरफ से एक सर्टिफिकेट भी जारी किया जा रहा।
वाहनों की इन 34 जिलों के लिए ले सकते हैं एनओसी
इटावा, संतकबीर नगर, अम्बेडकरनगर, कुशीनगर, फर्रूखाबाद, जौनपुर, कन्नौज, बलिया, सुल्तानपुर, गाजीपुर, मैनपुरी, प्रतापगढ़, सिदार्थनगर, महाराजगंज, श्रावस्ती, औरया, सोनभद्र, फतेहपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, बदांयु, बलरामपुर, हरदोई, बहराइच, उरई, एटा, काशीरामनगर, महोबा, लिलितपुर, चित्रकूट, हमीरपुर, अमेठी व बिजनौर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *