Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

नोएडा प्रवेश द्वार से महामाया फ्लाईओवर तक सड़क चौड़ीकरण की योजना पर लगा विराम, बड़ी संख्या में पेड़ बने वजह

top-news

नोएडा। नोएडा सेक्टर-14-ए स्थित प्रवेश द्वार से लेकर फिल्म सिटी होते हुए सेक्टर-37 स्थित महामाया फ्लाईओवर के बीच जाम की समस्या को खत्म करने के लिए तीसरी योजना भी फेल हो गई है। सड़क के दोनों तरफ जगह न होने और बड़ी संख्या में पेड़ होने के कारण सड़क चौड़ीकरण की योजना पर विराम लग गया है।
ऐसे में पांच लाख वाहन चालकों को प्रतिदिन होने वाली परेशानी से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। इस मार्ग पर जाम को खत्म करने के लिए अब नोएडा प्राधिकरण पूरी तरह से चिल्ला ऐलिवेटेड योजना पर निर्भर हो गया है।
नोएडा प्रवेश द्वारा से महामाया फ्लाईओवर के बीच जाम को खत्म करने के लिए सबसे पहले यू-टर्न बनाए जाने की योजना बनाई गई, लेकिन इसके लिए सड़क को चौड़ा करने की जगह नहीं मिली। हालांकि सेक्टर-15-ए के दोनों तरफ यू-टर्न बनाए गए, लेकिन इससे जाम से कोई राहत नहीं मिली।
इसके बाद यहां हाफ फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई गई, लेकिन जितनी संख्या में यहां से प्रतिदिन वाहन गुजरते हैं, उन्हें रोककर फ्लाईओवर बनाए जाने की स्थिति भी नहीं बन सकी। जिस कारण इस योजना को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
अब इस मार्ग को नोएडा प्रवेश द्वार से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक चौड़ा करने की योजना बनाई गई, लेकिन सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में पेड़ हैं। इन सभी को शिफ्ट किया जाना संभव नहीं है। वहीं राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल और सेक्टर-15-ए के सामने जमीन की उपलब्धता न के बराबर है। ऐसे में इस योजना पर भी फिलहाल विराम लग गया है। इस मार्ग पर जाम खत्म करने के लिए अब नोएडा प्राधिकरण पूरी तरह से चिल्ला ऐलिवेटेड योजना पर निर्भर हो गया है।