Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

नोएडा में ट्रैफिक जाम से निपटने की तैयारी, DCP ने कहा- चौराहे पर 100 मीटर के दायरे में नहीं खड़े होने पाए वाहन

top-news

नोएडा। सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में मंगलवार को यातायातकर्मियों को ट्रैफिक जाम खत्म करने संबंधी डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौराहे के 100 मीटर तक कोई वाहन खड़ा नहीं होने दें।
ड्यूटी के समय इमरजेंसी स्थिति को छोड़कर मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। जनता से मृदु भाषा का प्रयोग करेंगे। यातायात उपनिरीक्षक बाडीवार्न कैमरे का प्रयोग करेंगे। वाहनों पर अवैध पास, लाल, नीली बत्ती, हूटर, सायरन लगाने वाले चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।
मैपल एप का दिया गया प्रशिक्षण
स्टंट करने वाले वाहनों, जिन वाहनों के ई-चालान लंबित है, उन्हें सीज करें। इस मौके पर एनजीओ के सहयोग से यातायातकर्मियों का मेडिकल चेकअप हुआ। 130 यातायातकर्मियों को मैप माई इंडिया के कर्मचारियों द्वारा मैपल एप का प्रशिक्षण दिया गया।
यातायातकर्मी मैप माई इंडिया एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। इस एप के माध्यम से सडक दुघर्टना, इमरजेंसी हेल्प, रास्ते में होने वाली यातायात स्थिति के संबंध में पूर्ण जानकारी मिलेगी। इस मौके पर एसीपी ट्रैफिक सौरभ श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक आशुतोष सिंह मौजूद रहे।
जागरूकता माह में 37 हजार वाहनों का ई-चालान
सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 5 से 30 जनवरी के बीच 37 हजार 221 ई -चालान किए गए हैं। यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी सेल द्वारा वाहन चालकों एवं विभिन्न स्कूल के बच्चों एवं स्टाफ व पैदल व्यक्तियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों चालकों को इंश्योरेंस व ड्राइवर लाइसेंस अपडेट करने हेतु गोष्टी, कार्यशाला इत्यादि के माध्यम से जागरूक किया गया।