Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

अपनों से महफूज नहीं मासूम, 36 घंटे में चार से हैवानियत; अभिभावकों का सतर्क रहना जरूरी

top-news

गाजियाबाद। जिले में 36 घंटे में चार बच्चे हैवानियत का शिकार हुए। उनके साथ रिश्तेदार, पड़ोसी व गुरु ने ही दरिंदगी की। इससे साफ हो गया कि यहां अपनों से ही बच्चे महफूज नहीं हैं। इसका सबसे बड़ा कारण सामाजिक दबाव का खत्म होना है। ऐसे में अभिभावकों का सतर्क रहना बहुत जरूरी है।
केस स्टडी – एक : लिंक रोड थाना क्षेत्र में 27 जनवरी को दिन में मुंहबोले चाचा ने सात साल की बच्ची को सामान देने के बहाने कमरे में बुलाकर दरिंदगी की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 28 जनवरी को दर्द न सहन कर पाने पर बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई तो मामले का राजफाश हुआ। पुलिस ने 29 जनवरी को आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेजा।
केस स्टडी – दो : लिंक रोड थाना क्षेत्र में 28 जनवरी को दिन में रिश्ते के 45 वर्षीय बाबा ने चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया। वह टाफी दिलाने के बहाने बच्ची को अपने कमरे में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के स्वजन ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे जेल भेजा।
केस स्टडी – तीन : लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में 28 जनवरी की सुबह 25 वर्षीय युवक ने 13 साल की बच्ची को सामान देने के बहाने कमरे में बुलाकर दरिंदगी की। दोनों एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। बच्ची आरोपित को भैया कहती थी। उसने भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
केस स्टडी – चार : लोनी कोतवाली क्षेत्र में 28 जनवरी की रात मदरसे में मौलाना ने 12 साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चा मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मौलाना ने गुरु के रिश्ते का मान नहीं रखा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार किया।
सामाजिक दबाव नहीं
वरिष्ठ मनोचिकित्सक डा. संजीव त्यागी ने बताया कि देश के कोने-कोने से लोग यहां आकर बसे हैं। उन्हें सिर्फ अपने-आप से मतलब है। उन पर कोई सामाजिक दबाव नहीं है। रिश्तों पर हार्मोन हावी हो रहा है। ऐसे लोग अपनी यौन संबंधी इच्छाएं पूरी करने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर शिकार तलाशते हैं।