Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर महिला से की 4.72 लाख की ठगी, झूठे केस में फंसाने की बात कहकर डराया

top-news

नोएडा। खुद को अपराधा शाखा मुंबई का इंस्पेक्टर बताकर जालसाजों ने एक महिला के साथ चार लाख 72 हजार रुपये की ठगी कर ली। ताइवान से पीड़िता के नाम पर भेजे गए पार्सल में चरस होने की बात कहकर जालसाजों ने पहले महिला को झूठे केस में फंसाने की बात कहकर डराया। उसके बाद कई बार में लाखों की रकम ट्रांसफर करवा ली।
और पैसे मांगने पर पुलिस से शिकायत
नाइजीरियन गिरोह के जालसाजों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। लाखों की रंगदारी वसूलने के बाद जब आरोपितों ने और पैसे की मांग की तो महिला ने मामले की शिकायत सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस से कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-20 की स्वर्णिमा जैन ने बताया उनके पास कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने काल की और उनके नाम से ताइवान से पार्सल आने की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद एक अन्य व्यक्ति ने काल किया और पार्सल में चरस होने की बात कही। संबंधित व्यक्ति ने पीड़िता से जानकारी साझा की और क्राइम ब्रांच के अधिकारी से बात करने को कहा।
तस्करी में फंसाने की जालसाजों ने दी धमकी
जालसाज द्वारा दिए गए नंबर पर महिला ने फोन किया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को अपराध शाखा का इंस्पेक्टर होने की बात कहकर मनी लांड्रिंग और मादक पदार्थों की तस्करी के केस ने फंसाने की धमकी दी। जालसाजों ने कहा कि आनलाइन वीडियो और स्काइप के जरिये स्वर्णिमा से अपराध शाखा के अधिकारी पूछताछ करेंगे और मनी लांड्रिंग और नशीले पदार्थ की तस्करी संबंधी धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।