Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

छेड़छाड़ से तंग आकर तीन बहनों ने स्कूल जाना छोड़ा, पुलिस की कार्रवाई के बाद भी नहीं मान रहे मनचले

top-news

नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पांच बहनों से आठ जनवरी को छेड़छाड़ की गई। तंग आकर तीन बहनों ने दस दिन से स्कूल जाना छोड़ दिया है। तीनों बहनें नाबालिग है। मचनलों द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपितों सिराज व जैनुल को गिरफ्तार किया।
कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपितों जेल भेज दिया गया, लेकिन जमानत पर आए आरोपित उसके बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। आरोपित युवक इंटरनेट मीडिया पर पीड़ित परिवार के लिए अभद्र भाषा, गाली व जान से मारने की धमकी के संदेश प्रसारित कर रहे है।
पीड़ित परिवार ने दोबारा मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपितों को शांतिभंग के आरोप में दोबारा गिरफ्तार किया। दोबारा जमानत मिलने के बाद आरोपितों ने फिर से अपनी पुरानी हरकत शुरू कर दी है। परेशान होकर मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा से मामले की शिकायत की।
पीड़ित स्वजन का कहना है कि गांव से करीब दो किमी दूर गांव में स्कूल है। स्कूल में तीन नाबालिग बहनें पढ़ने के लिए जाती है। आरोप है कि रास्ते में आरोपितों के परिवार के लोग व दोस्त जगह जगह खड़े होकर परेशान करते है। तंग आकर तीनों बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।