Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

फर्जी बिल के जरिये 46 करोड़ की आइटीसी वसूली में एक गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

top-news

गाजियाबाद। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) टीम ने जांच के बाद माल की आपूर्ति किए बिना फर्जी बिल के माध्यम से 46 करोड़ रुपये की फर्जी आइटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) वसूली मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह इससे पूर्व में भी इस तरह के फर्जीवाड़े में जेल जा चुका है।
दिल्ली की दो फर्म मैसर्स प्रोग्रेसिव एलोय प्राइवेट लि. एवं मैसर्स ब्रिलिएंट प्राइवेट लि. के निदेशक अमित गुप्ता ने अपनी दो फर्मों में कई कंपनियों से लगभग 46 करोड़ की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त कर आगे दूसरे फर्मों को स्थानांतरित कर दिया। जांच में सामने आया कि अमित गुप्ता की दो कंपनियों को जारी बिल फर्जी हैं।
इस मामले में अमित को गिरफ्तार कर मेरठ की विशेष राजस्व न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीजीएसटी टीम से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में भी अमित गुप्ता को मुख्यालय द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
वह लौह अयस्क एवं निकिल का कारोबारी है, जिसकी इन दोनों कंपनियों का टर्नओवर करीब छह हजार करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इन फर्माें की ओर से फर्जी आइटीसी को उपयोग करने वाले फर्मों की भी जांच की जा रही है।