Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

गाजियाबाद में कहासुनी होने पर की थी माली की हत्या, आरोपित पड़ोसी गिरफ्तार

top-news

गाजियाबाद। साहिबाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के वंदना एन्क्लेव में रविवार रात हुई माली की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपित पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया। कहासुनी के बाद हत्या होने की बात सामने आई है। पुलिस कहासुनी होने के कारण का पता नहीं लगा पाई है।
पुलिस उपायुक्त, ट्रांस हिंडन डा. दीक्षा शर्मा ने बताया कि हत्यारोपित विनीत भाटी को लेबर चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि रविवार रात में जागरण के दौरान उसकी मृतक से कहासुनी हो गई। गुस्से में वह घर गया। घर से चाकू लाकर उसके पेट में घोंप दिया। डा. दीक्षा शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे, सर्विलांस व मुखबिरों की मदद से मामले का राजफाश किया गया।
यह है मामला
मूलरूप से ग्राम जमुखिया थाना बेनीगंज जिला हरदोई के 55 वर्षीय जगदीश यहां वंदना एंक्लेव में किराए के मकान में रहते थे। रविवार रात में वह कालोनी में ही जागरण सुनने गए। रात करीब तीन बजे वह खून से लथपथ होकर घर पहुंचे। स्वजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।