Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

कोहली-गिल नहीं बल्कि कप्तान रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया भारतीय टीम का ‘ जादूगर’

top-news

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। बता दें कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए आखिरी और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) को 90 रनों से जीत हासिल हुई। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज किए।
भारतीय टीम इस जीत के बाद आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर 1 पर पहुंच गई। वहीं, मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान क्या कहा आइये इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं।
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद क्या कहा?
दरअसल, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीमने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी मैच में 90 रनों से जीत हासिल की। इस मैच के बाद कप्तान रोहित ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा ,
”ये काफी शानदार मुकाबला रहा। टीम ने तीनों ही डिपार्टमेंट में लाजवाब प्रदर्शन किया है। पिछले 6 मुकाबलों में जिस तरह से टीम ने प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ है। आज मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की जगह में बेंच स्ट्रेंथ को आजमना चाहता था। चहल और उमरान पर हमने भरोसा दिखाया और वह उस मौके पर खरे उतरे। हमने अच्छी गेंदबाजी की और अपने प्लान पर टिके रहे।”