Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा, सुनवाई के दौरान पेश हुए कुल 11 गवाह

top-news

ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय ने दस साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दोषी आशु को 20 साल की सजा सुनाई है। दोषी मूल रूप से बुलंदशहर के नया गांव का रहने वाला है। घटना के दौरान वह सूरजपुर में किराए के कमरे में रह रहा था।
50 हजार का अर्थदंड भी लगा
पीड़ित सूरजपुर में दोषी के पड़ोस में रहती थी। आशु पर 50 हजार अर्थदंड लगाया गया है। केस की सुनवाई अपर सत्र/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो द्वितीय चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने की। वर्ष 2021 में 31 मई को दस साल की बच्ची को पड़ोसी आशु के पास छोड़कर दंपती बेलदारी पर गए थे।
आरोप है कि आशु ने दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दंपती से जब काम से वापस लौटे तो बच्ची ने पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आशु को गिरफ्तार कर लिया। उसको जेल भेजा गया। चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हुई। केस की सुनवाई कोर्ट में शुरू हुई।
सुनवाई के दौरान पेश हुए 11 गवाह
सुनवाई के दौरान कुल 11 गवाह पेश हुए। गवाह एवं साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आशु को दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं जमा करने पर आशु को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।