Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

“ गलती हो गई, दोबारा नोएडा नहीं आऊंगा” , गोली लगने के बाद पुलिस से बोला दिल्ली का रहने वाला बदमाश

top-news

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस संग सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर पिंटू उर्फ नेवला गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपित की तलाश में कोतवाली पुलिस ने घेरेबंदी की हुई है।
कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद
घायल बदमाश के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कोतवाली पुलिस की टीमें सोमवार रात को सेक्टर-57 रेड लाइट से सेक्टर-54 टी प्वाइंट के बीच गश्त कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक गुजरे।
बदमाश के पैर में लगी गोली
संदिग्ध लगने पर जब पुलिस की टीम ने दोनों को रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस की टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली एक बदमाश के पैर में लग गई, जबकि पीछे बैठा बदमाश फरार हो गया।
घायल बदमाश की पहचान दिल्ली के गाजीपुर के पिंटू उर्फ नेवला के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शनिवार को नेवला और उसके साथी ने कोतवाली क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की थी। दोनों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस की टीमें आरोपित की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दे रही थीं