Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

गाजियाबाद में शराब न पिलाने पर माली के पेट में घोंपा चाकू, मौत; CCTV कैमरे में कैद हुआ हत्यारोपित

top-news

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के वंदना एन्क्लेव में रविवार मध्य रात्रि में शराब न पिलाने पर माली के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई लेकिन उसमें हत्यारोपित का चेहरा नहीं दिख रहा है। मृतक के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। मूल रूप से ग्राम जमुखिया थाना बेनीगंज जिला हरदोई के 55 वर्षीय माली जगदीश कनौनिया वंदना एन्क्लेव में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे।
रविवार रात में उनके घर के पास वीरेंद्र प्रधान के यहां जागरण हो रहा था। रात करीब ढाई बजे वह उसमें शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े तीन बजे वह खून से लथपथ होकर घर लौटे। स्वजन ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा सेक्टर-30 के अस्पताल में ले गए। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्वजन ने इसकी नोएडा सेक्टर-20 थाने में इसकी सूचना दी। नोएडा पुलिस ने मामला खोड़ा का बताकर उन्हें यहां भेजा। मामले की जानकारी होने पर खोड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
पंकज ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उनके घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद थी। उसमें दिख रहा था कि एक व्यक्ति पिता से झगड़ा कर रहा है। उसने उनके पेट में दो बार चाकू घोंपा है। वह भागे हैं तो चाकू फेंककर वार किया है। उन्होंने बताया कि उसका चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।