Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

YEIDA: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के चपरगढ़ गांव में भूमिगत जल की बर्बादी पर हंगामा

top-news

YEIDA: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र स्थित चपरगढ़ गांव में यूनिवेस्ट हब बिल्डर द्वारा बड़ी मात्रा में भूमिगत जल को बेवजह नालों में बहाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिल्डर द्वारा प्रतिदिन लाखों लीटर पानी को पंपों के माध्यम से जमीन से निकाला जा रहा है और उसे नालों में बहा दिया जा रहा है, जिससे पानी की भारी बर्बादी हो रही है। गांव के लोगों ने इस जल बर्बादी का वीडियो बनाकर यमुना प्राधिकरण को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

YEIDA: जाने ग्रामीणो ने क्या कुछ कहा 

ग्रामीण बृजपाल ने बताया कि गांव के खसरा नंबर 112 और 113 पर यूनिवेस्ट हब का निर्माण कार्य चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कई पंपों के जरिए पानी निकालकर उसे सीधे नालियों में बहा दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस कारण आस-पास का जलस्तर तेजी से गिर रहा है, जिससे गांव के हैंडपंपों में पानी आना भी कम हो गया है। यह स्थिति आने वाले समय में और गंभीर हो सकती है, जिससे पूरे क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत खड़ी हो सकती है।

लोगो ने दी ऐसी चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस जल बर्बादी को नहीं रोका गया, तो भविष्य में पीने के पानी के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने यमुना प्राधिकरण (YEIDA) से मांग की है कि इस मामले की तुरंत जांच कर बिल्डर पर सख्त कार्रवाई की जाए। जल संरक्षण की इस घड़ी में इस तरह की लापरवाही न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि जनजीवन के लिए भी एक गंभीर खतरा है।